रामायण खोतानी

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
लेख सूचना
रामायण खोतानी
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 3
पृष्ठ संख्या 336
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पांडेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1976 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक परमेश्वरीलाल गुप्त

रामायण खोतानी मध्य एशिया के खतन प्रदेश में प्रचलित रामकथा जिसकी रचना संभवत: ९वीं शती ई. में हुई थी। कदाचित यह तिब्बत में प्रचलित किसी रामायण का प्रतिसंस्करण है। इसमें गौतम बुद्ध की आत्मकथा के रूप में कथा आरंभ होती है। इसमें राम की बुद्ध और लक्ष्ण को मैत्रेय बताया गया है और सीता राम और लक्ष्मण दोनों की पत्नी हैं। यह कदाचित मध्य एशिया की कतिपय प्राचीन जातियों में प्रचलित बहु पति प्रथा से प्रभावित है। इसमें रावण के वध का कोई प्रसंग नहीं है। सहस्रबाहु (सहस्त्रार्जुन) को दशरथ का पुत्र कहा गया है। राम लक्ष्मण इस सहस्त्राबाहु के पुत्र थे। उनकी माँ ने उन्हें बारह वर्ष तक भूमि में छिपा कर रखा था। परशुराम के पिता की गाय का सहस्रबाहु ने अपहरण कर लिया था। इस कारण परशुराम ने सहस्रबाहु का वध किया। राम ने पृथिवी से वर प्राप्त कर परशुराम को मारा।


टीका टिप्पणी और संदर्भ