नदिया

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

जिला

स्थिति : 22° 53' से 24° 11' उत्तरी अक्षांश तथा 88° 9' से 89° 22' पूर्वी देशांतर। नदिया भारत के पश्चिमी बंगाल राज्य में, गंगा के डेल्टा प्रदेश में स्थित जिला है।

भौगोलिक संरचना

इसका क्षेत्रफल 1,514 वर्ग मील है। इसके पूर्व में पूर्वी बंगाल (पूर्वी पाकिस्तान) और पश्चिम में भागीरथी नदी है। इस जिले का जल निकास जलांगी नदी द्वारा होता है। भूमि नदी की लाई हुई मिट्टी से बनी है, जिसमें बाँस, सुपारी के वृक्ष तथा मोरिंगा (moringa) वनस्पतियाँ उगती हैं। सन्‌ 1947 ईसवी के पूर्व जिले का क्षेत्रफल 2,879 वर्ग मील था, किंतु शेष भाग पूर्वी पाकिस्तान में चले जाने से अब केवल 1,514 वर्ग मील रह गया है।

कृषि

धान, पटसन, गन्ना, गेहूँ, तिलहन, तंबाकू, मिर्चा तथा हल्दी की खेती होती है। दलदली भूमि के कारण मलेरिया का प्रकोप रहता है। कृष्णनगर में खाँडसारी तथा चीनी बनाने के कारखानें हैं।

प्रसिद्धि

इस जिले के शांतिपुर नगर में बनी गृह उद्योग की धोतियाँ और साड़ियाँ सारे भारत में प्रसिद्ध हैं।


टीका टिप्पणी और संदर्भ