तेनकाशि

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

तेनकाशि स्थिति : 8°58' उत्तरी अंक्षाश तथा 77°19' पूर्वी देशांतर। यह भारत में दक्षिणी मद्रास के तिरुनेलवेलि जिले में चित्तर नदी पर स्थित प्रसिद्ध नगर है। इसके उत्तर-पूर्व में 85 मील की दूरी पर प्रसिद्ध मदुरै नगर अत्यंत उपजाऊ कृषिक्षेत्र में बसा है। यहाँ रेलों और सड़कों का केंद्र हैं। यह सूती वस्त्रों के उत्पादन के लिये विख्यात है। यहाँ प्रसिद्ध व्यापारिक मंडी है। इसके तीन मील दक्षिण-पश्चिम में कुट्टलम्‌ का प्रसिद्ध स्वास्थ्य केंद्र है। पहाड़ी ढालों पर कॉफी की खेती की जाती है। तिल का तेल निकालने के लिये यहाँ अनेक मिलें हैं। इसकी जनसंख्या 34,403 (1961) थी।


टीका टिप्पणी और संदर्भ