तिरुच्चेंगोड्डु

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

तिरुच्चेंगोड्डु स्थिति : 11° 23' उत्तरी अंक्षाश तथा 77° 53' पूर्वी देशांतर। यह भारत में मद्रास राज्य के सेलम जिले में संलम नगर से 27 मील दक्षिण पश्चिम में स्थित प्रसिद्ध नगर है। यहाँ की जनसंख्या 21,383 (1961) थी। इसके समीप मिट्टूर जलविद्युत्‌ उत्पादन केंद्र है, जिससे विद्युतच्छक्ति प्राप्त कर अनेक सूती कपड़ों के कारखाने चल रहे हैं। इसके पास ही 1923 फुट ऊँची चोटी है। यहाँ पर कोरडम की खान है। 10 वीं शताब्दी का शैव मंदिर है जो तीर्थ केंद्र है। चोल वंश के शिलालेख यहाँ प्राप्त हुए है। धार्मिक तथा व्यावसायिक दृष्टि से इसका महत्व है।



टीका टिप्पणी और संदर्भ