डर्मावेंड पर्वत

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

डर्मावेंड पर्वत मृत ज्वालामुखी है जो ईरान देश में एलबुर्ज पर्वत पर समुद्रतल से ५,७७२ मीटर की ऊँचाई पर कैस्पियन सागर से ७२ किमी० दक्षिण स्थित है। इसकी आकृति लगभग शंक्वाकार है। मुख का व्यास ७८ मीटर है जो हिमाच्छादित है। यहाँ से नीचे की ढाल लगभग समान है। इसके आधार पर गरम सोते मिलते हैं। इस पर्वत पर गंधक खनिज भी पाया जाता है जो व्यापारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

टीका टिप्पणी और संदर्भ