झरिया

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
  • झरिया बिहार राज्य के घनबाद जिले का प्रसिद्ध कोयला क्षेत्र है।
  • यहाँ कोयले की खानें १५० वर्ग मील में है।
  • यहाँ की खानों से बिहार के ९० प्रतिशत कोयले का उत्पादन होता है।
  • इसके निकट धनबाद रेलवे स्टेशन है जहाँ केंद्रीय सरकार द्वारा संचालित इंडियन स्कूल ऑव माइंस ऐंड अप्लायड जिऑलोजी है।
  • इसी के निकट नेशनल फ्यूएल रिसर्च इंस्ट्टियूट है।
  • भारतप्रसिद्ध सिंदरी का उर्वरक कारखाना भी इसके समीप है।
  • यहाँ एक महाविद्यालय है। यहाँ की आबादी बहुत घनी है।
  • धनबाद से रात दिन टैक्सी और बसें आती जाती रहती हैं। यहाँ की जनसंख्या ३३,६८३ (१९६१) है।

टीका टिप्पणी और संदर्भ