जेटपुर

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

जेतपुर गुजरात के राजकोट जिले का नगर है। भादर नदी के पश्चिमी किनारे पर पोरबंदर से 40 मील उत्तर-पूर्व में स्थित है। इसके पास भादर नदी पर एक पुल है। यहाँ अनेक दर्शनीय इमारतें हैं।

नजाकला या बिल्खा

भूतपूर्व काठियावाड़ पोलिटिकल ऐजेंसी के अंतर्गत रियासत थी। इसका क्षेत्रफल 72 वर्ग मील था। यह कृषिप्रधान रियासत थी। यहाँ कृषियोग्य क्षेत्र 52 वर्ग मील था। गाँवों की संख्या 24 थी।

मुलुसरग

भूतपूर्व काठियावाड़ पोलिटिकल ऐजेंसी की रियासत थी। इसका क्षेत्रफल लगभग 25 वर्ग मील था। रियासत कृषिप्रधान थी। कृषियोग्य क्षेत्र 20 वर्ग मील था। रियासत में 16 गाँव थे।

वादिया

भूतपूर्व काठियावाड़ पोलिटिकल एजेंसी की रियासत थी। इसका क्षेत्रफल 72 वर्ग मील था। गाँवों की संख्या 17 थी। यह कृषिप्रधान रियासत थी। यहाँ कृषियोग्य क्षेत्र 43 वर्ग मील था।

देवली

भूतपूर्व काठियावाड़ पोलिटिकल ऐजेंसी की एक रियासत थी। क्षेत्रफल लगभग 94 वर्ग मील था। कृषियोग्य भूमि लगभग 48 वर्ग मील थी। रियासत में 21 गाँव थे।

टीका टिप्पणी और संदर्भ