जुन्नार

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
चित्र:Tranfer-icon.png यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

जुन्नार महाराष्ट्र राज्य के पूना ज़िले का तालुक है। इसका क्षेत्रफल लगभग 533 वर्ग मील है। तालुक में ऊँची पहाड़ियाँ और कटी- छँटी घाटियाँ हैं, जिसमें मीना एवं कुदकी नदी की घाटियाँ प्रमुख हैं। यहाँ की मिट्टी काली और पथरीली है। तालुक में जुन्नार तथा ओटुर दो नगर हैं।

नगर

जुन्नार महाराष्ट्र राज्य के पूना जिले का एक नगर एवं तालुक है। नगर पूना से 56 मील उत्तर में स्थित हैं। जुन्नार (1436 ई.) और शिवनेर के क़िले यहाँ हैं। यहाँ की अन्य प्रसिद्ध इमारतों में जामा मस्जिद, आफिज बाग़ तथा जुन्नार के मैदान के चारों ओर की पहाड़ियों पर स्थित बौद्ध गुफाएँ दर्शनीय हैं। यह नगर ज़िले का एक प्रमुख बाज़ार और काग़ज़ बनाने का केंद्र है।