चियावारी

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
लेख सूचना
चियावारी
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 4
पृष्ठ संख्या 230
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक रामप्रसाद त्रिपाठी
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1964 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक निर्मला कौशिक

चियावारी यह उत्तरी इटली के जेनेवा प्रांत में रेयालो की खाड़ी पर बंदरगाह है जिसकी जनसंख्या लगभग 14,042 है। यहाँ की भूमि बहुत उपजाऊ है और यहाँ अनेक प्रकार के रसदार फल एवं तरकारियाँ उगती हैं। यह इस प्रांत का औद्योगिक क्षेत्र भी है। यहाँ पर लिलेन, रेशम तथा बेल बनाने के कारखाने हैं। यहाँ पर शराब एवं जैतून का तेल भी मशीनों के द्वारा निकाला जाता है। इनके अतिरिक्त पनीर, मोम तथा फर्नीचर बनाने के भी कारखाने हैं। फलों को सुखाकर डिब्बे में बंद करके बाहर भेजा जाता है तथा पानी के जहाज बनते हैं। यहाँ स्लेट तथा मूँगे का काम भी होता है। जलविद्युत्‌ प्लांट भी यहाँ पर है। यहाँ का रोमनिवासियों द्वारा निर्मित सैन सैल्वाडर गिरजाघर 1244.52 में पोप इन्नोसेंट चतुर्थ के समय में बना था। 1810 ई. में नैपोलियन द्वारा बनवाया गया लकड़ी का पुल भी दर्शनीय है।



टीका टिप्पणी और संदर्भ