चायल

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
लेख सूचना
चायल
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 4
पृष्ठ संख्या 191
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक रामप्रसाद त्रिपाठी
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1964 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक हेम प्रिया देवी

चायल 1. यह पंजाब के पटियाला जिले की तहसील है। शिमला यहाँ से लगभग 19 मील उत्तर है परंतु सड़क द्वारा 26 मील दूर पड़ता है। समुद्रतल से इसकी ऊँचाई लगभग 7,395 फुट है। पटियाला के महाराजा का यह ग्रीष्मनिवास था। यहाँ क क्रिकेट मैदान विश्व में सबसे अधिक ऊँचाई पर स्थित है। यहाँ की जलवायु शीतोष्ण कटिबंधीय है। अधिक ऊँचाई के कारण गरमी में ताप 18° से 20° सें. तक रहता है। देवदार, केला फर तथा चीड़ के वन पाए जाते हैं।

2. यह इलाहाबाद की तहसील है। इलाहाबाद से यह 15 मील पच्छिम की ओर स्थित है। नदियों की लाई हुई मिट्टी से यहाँ की भूमि का निर्माण हुआ है। इसका क्षेत्रफल लगभग 1,289 एकड़ है जिसमें लगभग 1,050 एकड़ पर खेती होती है। धान, गेहूँ, मक्का, इत्यादि यहां की प्रमुख फसलें हैं।




टीका टिप्पणी और संदर्भ