चंद्रगिरि

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
  • चंद्रगिरि आंध्र प्रदेश में चित्तूर जिले का तालुक है। इसका क्षेत्रफल ५४८ वर्ग मील है। यहाँ की चट्टान आद्यकल्प की बनी है। यहाँ की मिट्टी लाल-काली, दुमट-बलुही तथा बहुत ही उपजाऊ है।
  • यहाँ पहाड़ों पर पतझड़वाले जंगल मिलते हैं।
  • जलवायु स्वास्थ्यप्रद है। धान यहाँ की मुख्य उपज है, लगभग ४०% जमीन पर धान ही उपजाया जाता है।
  • आम के बगीचे यहाँ बहुत मिलते हैं।
  • तालुक का अधिक भाग जंगलों से आच्छादित है।
  • यहाँ के जंगलों में लाल चंदन की प्रचुरता है; सागौन के वृक्ष भी यहाँ मिलते हैं।


टीका टिप्पणी और संदर्भ