ग्वेलिन

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
  • ग्वेलिन चीन के ग्वाँग्सी प्रांत का प्रधान प्रशासनिक केंद्र तथा प्रमुख नगर है।
  • यह राज्य के उत्तरी भाग में ग्वे (kwei) नदी के तट पर समुद्रतल से लगभग ६५० फुट की ऊँचाई पर स्थित पत्तन भी है।
  • यह नदीमार्ग द्वारा कैंटन से तथा हंगयांग-कैंटन-रेलमार्ग द्वारा हंगयांग (Henyang) से जुड़ा हुआ है।
  • यहाँ रेशम बुनने तथा रँगने, चमड़े, चीनी, तेल, कागज, लकड़ी के सामान तथा कृषि से उत्पन्न पदार्थों द्वारा भोज्य सामग्री तैयार करने के उद्योग धंधे विकसित हैं।
  • यहाँ एक विश्वविद्यालय तथा चिकित्सा महाविद्यालय भी है।
  • द्वितीय महायुद्ध में यह अमरीकी हवाई सैनिक अड्डा था।


टीका टिप्पणी और संदर्भ