ग्रिनोबुल

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
  • ग्रिनोबुल नगर १७९० ई. से इजरे (फ्रांस), प्रशासकीय विभाग (डिपार्टमेंट) की राजधानी तथा दौफाइन की प्राचीन राजधानी है।
  • यह नगर लिऔन से ६० मील दक्षिण-पूर्व इजरे नदी के दोनों किनारों पर, सागरतल से ७०२ फुट की ऊँचाई पर, स्थित है।
  • दक्षिण-पश्चिम की उपजाऊ भूमि को छोड़कर यह अन्य दिशाओं में पर्वतों से घिरा है।
  • नगर के पुराने भाग की सड़कें तंग तथा टेढ़ी मेढ़ी हैं। नए भाग में चौड़ी सड़कें तथा आधुनिक ढंग की ठोस इमारतें मिलती हैं।
  • यहाँ के मुख्य औद्योगिक उत्पादन, दस्ताने, सीमेंट, कागज तथा धातु के पदार्थ हैं।
  • यह एक पर्यटन स्थल भी है। यहाँ के प्रसिद्ध विश्वविद्यालय की स्थापना सन्‌ १३३९ में हुई थी।
  • प्राचीन काल में यह नगर कुलारो नामक ग्राम था।
  • चौथी शताब्दी के अंतिम चरण में इसका नाम ग्रेशियनोनोलिस पड़ा। इसीसे ग्रिनोबुल नामकरण हुआ।


टीका टिप्पणी और संदर्भ