गैथार्न हार्डी क्रेनब्रुक़

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
लेख सूचना
गैथार्न हार्डी क्रेनब्रुक़
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 3
पृष्ठ संख्या 219
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पांडेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1976 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक परमेश्वरीलाल गुप्त

गैथार्न-हार्डी क्रेनब्रूक(1814-1906 ई.)। अँगरेज राजनीतिज्ञ। 1 अक्तूबर, 1914 ई. को ब्रैडफोर्ड में जन्म। आक्सफोर्ड से ग्रेजुएट होने के बाद वकालत आरंभ की। 1856 में वह ल्योमिंस्टर से निर्वाचित होकर पार्लामेंट में आया। 1865 के निर्वाचन में उसने आक्सफोर्ड निर्वाचन क्षेत्र से ग्लैडस्टन को पराजित किया। 1866 में लार्ड डर्बी के शासनकाल में पूअर ला बोर्ड का अध्यक्ष बना। जब 1867 में डिजराइली के सुधार बिल से असंतुष्ट होकर वालपोल ने पदत्याग किया तब क्रेन ब्रूक ने गृहमंत्री का भार संभाला। 1874 ई. में युद्धमंत्री बना और चार वर्ष पश्चात्‌ जब वे बाउकाउंट की पदवी से विभूषित हुए तब उन्होंने इंडिया आफिस का भार लिया। लार्ड सैलिसबरी के मंत्रित्वकाल में 1885 और 1886 में लार्ड क्रेनब्रूक कांउसिल के अध्यक्ष रहे। 1892 में वह मंत्रिमंडल से अलग हो गए और सार्वजनिक जीवन से सन्यास ले लिया। उसी वर्ष उन्हें अर्ल की उपाधि प्राप्त हुई। 30 अक्तूबर, 1906 को उनकी मृत्यु हुई।




टीका टिप्पणी और संदर्भ