खेंट

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
लेख सूचना
खेंट
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 3
पृष्ठ संख्या 330
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पांडेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1976 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक राजेंद्रप्रसाद सिंह

खेंट (Gant) लीज और शेल्ट (Lys and Sheldt) नदियों के मुहाने पर, ब्रुसेल्स से 31 मील उत्तर-पश्चिम में स्थित नगर।[१] यह बेल्जियम के लैंडर्स राज्य की राजधानी है। इसकी स्थापना 600 ई. में इस प्रांत के प्रथम काउंट द्वारा हुई। धीरे धीरे प्रसिद्धि प्राप्त करता हुआ, यह नगर 1400 ई. में उन्नति के शिखर पर पहुँच गया। इस काल से लेकर 400 वर्ष तक खेंट का इतिहास हिंसा, विप्लव और निरंतर युद्ध का रहा है और इसी काल में स्पेन, फ्रांस और आस्ट्रिया के अधीन रहते हुए इसने अपनी आर्थिक और औद्योगिक प्रभुता खो दी; लेकिन 19वीं शताब्दी के प्रारंभ में यांत्रिक बुनाई द्वारा इसने पुन: अपनी औद्योगिक ख्याति प्राप्त कर ली।

1812 ई. में ब्रिटेन और नेदरलैंड के बीच खेंट की संधि हुई। काउंट्स का किला, गोथिज गिरजाघर, टाउनहाल तथा संत बाओ को बड़ा गिरजाघर प्राचीन वास्तुकला के स्मारक हैं। यह लिनेन और सूती वस्र के लिए संसार प्रसिद्ध है। बेल्जियम का दो तिहाई लिनेन यहाँ बुना जाता है। यह फूलों के लिए भी विख्यात है। यहाँ विश्वविद्यालय, संग्रहालय, कृषि संस्थान, रायल कंजर्वेटरी और रायल एकेडमी ऑव फाइन आर्टस्‌ हैं।


टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. स्थिति : 510 4’ और 30 42’ पूर्वी देशांत