खुजिस्तान

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
लेख सूचना
खुजिस्तान
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 3
पृष्ठ संख्या 325
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पांडेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1976 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक राजेंद्रप्रसाद सिंह

खुजिस्तान क्षेत्रफल 40,000 वर्ग मील। ईरान का छठा प्रांत है जिसके पश्चिम में ईराक और दक्षिण में फारस की खाड़ी स्थित है। इसका अधिकांश भाग पहाड़ी, पठारी तथा मरुस्थलीय है। केवल दक्षिण भाग, जिसमें कारूँ तथा अन्य नदियाँ बहती हैें, उपजाऊ रह गया है लेकिन जब से कारूँ नदी पर स्थित शाहद खाँ बाँध बह गया, बहुत सी नहरें व्यर्थ हो गईं और अधिकांश उपजाऊ भाग परती रह गया। लेकिन अब भूमिसुधार योजनाओं द्वारा पुन: उन्हें कृषि के अंतर्गत ला दिया गया है।

यहाँ की जलवायु उष्ण और शुष्क है। भूमि के छोटे टुकड़ों में मुख्यत: गेहूँ और जौ पैदा होते हैं, लेकिन धान, कपास, सोयाबीन, ईख, तिल, तिलहन, मक्का और दाल की खेती सभी भागों में होती है। कुछ स्थानों पर नील, पीपर, अफीम तथा तंबाकू भी पैदा किया जाता है।

इस प्रांत की राजधानी आहवाज है जो व्यापार तथा यातायात का मुख्य केंद्र हैं। इस क्षेत्र का मुख्य खनिज पदार्थ तेल है, जो मस्जिद-ए-सुलेमान, नफ्त-सफीद आदि नगरों से निकालकर निर्यात होता है। खुर्रम शहर और बंदर शाहपुर यहाँ के बंदरगाह हैं जो सड़क तथा रेलमार्ग द्वारा अन्य क्षेत्रों से मिले हुए हैं। यहाँ के अधिकांश निवासी खानाबदोश हैं।


टीका टिप्पणी और संदर्भ