खबारोवस्क

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
लेख सूचना
खबारोवस्क
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 3
पृष्ठ संख्या 303
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पांडेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1976 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक राजेंद्र प्रसाद सिंह

खबारोवस्क रूस देश के सोवियत गणतंत्र का एक राज्य और उसकी राजधानी : स्थिति : 480 40’उत्तरी अक्षांश और 1350 5’ पूर्वी देशांत। यह सुदूरपूर्व की आमूर नदी के दाहिने किनारे 315 ऊँची खड़ी चट्टान पर स्थित सबसे बड़ा औद्योगिक नगर है। 17वीं शताब्दी के रूसी व्यापारी एवं अन्वेषक, खबारवस्क के नाम पर इसका नामकरण हुआ है। ट्रांस साइबेरियन रेलवे आमूर नदी को यहीं पार करती हैं। यह रेल, नदी, सड़क और यातायात का प्रसिद्ध केंद्र है। यहाँ मत्स्य उद्योग, लकड़ी, उद्योग, समूर उद्योग, तेल साफ करने, मशीन बनाने, वायुयान बनाने, चमड़ा बनाने, शराब, तंबाकू, एवं लोहे के छोटे सामान बनाने के कारखाने हैं। यहाँ आटा पीसने की वायु संचालित चक्कियाँ हैं। यह एक लंबे पाइप लाइन द्वारा उत्तरी सखलीन के तेल के खान से जुड़ा हुआ है। यहाँ एक बड़ा गिरजाघर, काउंट मूराविएव का स्मारक, एक संग्रहालय सहित रूस की भौगोलिक समिति की शाखा तथा औद्योगिक और अन्य विद्यालय हैं। 1967 ई. में यहाँ की जनसंख्या 4,20,000 थी।[१]


टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. परमेश्वरीलाल गुप्त