खटॉंव

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
लेख सूचना
खटॉंव
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 3
पृष्ठ संख्या 286
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पांडेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1976 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक रामलोचन सिंह

खटाँव महाराष्ट्र के सतारा जिले का एक परगना।[१] इसका क्षेत्रफल 501 वर्गमील है। इसके अंतर्गत 51 ग्राम हैं तथा एक भी नगर नहीं है। यहाँ की जनसंख्या 241 मनुष्य प्रति वर्गमील है। परला नदी इसके उत्तरी भाग से निकलती है। यहाँ की औसत वार्षिक वर्षा 20 है।

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. स्थिति: 170 18’-170 48’ उत्तरीय अक्षांश तथा 740 14’-740 51’ पूर्वी देशांत