कौंडिन्य

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
लेख सूचना
कौंडिन्य
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 3
पृष्ठ संख्या 193
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पांडेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1976 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक पद्मा उपाध्याय

कौंडिन्य मलय प्रायद्वीप में ईसा की प्रथम शताब्दी में हिंदू राज्य कंबुज की स्थापना करनेवाला भारतीय जिसे इंद्रप्रस्थ के राजा आदित्यसेन का पुत्र बताया जाता है। अनुश्रुति है कि कौंडिन्य को स्वप्न में किसी देवता ने धनुष देकर समुद्रयात्रा के लिये प्रेरित किया था। इस प्रेरणा के अनुसार वह जहाज द्वारा फूनान पहुँचा तथा वहाँ की शासिका नागराजकन्या सोमा से विवाह कर उसने उसे एवं उसकी प्रजा को वस्त्रधारण करना सिखाया। यह भी अनुश्रुति है कि कौंडिन्य ने उस देश में पहुँचकर एक भाला गाड़ दिया, जो उसे द्रोणपुत्र अश्वत्थामा द्वारा प्राप्त हुआ था। तब वहाँ उसने राज्य की स्थापना की। उसके वंशजों के शासनकाल में कुंबजराज्य खूब फला फूला एवं भारतीय संस्कृति का केंद्र बन गया।


टीका टिप्पणी और संदर्भ