कोबे

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
लेख सूचना
कोबे
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 3
पृष्ठ संख्या 161
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पांडेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1976 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक नन्हें लाल

कोबे जापान में ओसाका से 20 मील पूर्व, ओसाका खाड़ी के उत्तरी तट पर स्थित पश्चिमी हॉनशू द्वीप के ह्ययूगो विभाग (Prefecture) की राजधानी। यह देश का प्रसिद्ध औद्योगिक नगर है। मुख्य उद्योग वस्त्र, मशीन, धातु, रासायनिक पदार्थ, जलपोतनिर्माण, विद्युत पदार्थ, चीनी तथा रबर के सामान है। यह जापान का प्रसिद्ध औद्योगिक बंदरगाह भी है। यहाँ से सूती, रेशमी, ऊनी वस्त्र और नकली रेशमी धागे, कच्चा रेशम, नकली रेशम, वस्त्र, मशीन, रासायनिक पदार्थ, कच्ची धातु तथा धातुनिर्मित अनेक पदार्थों का निर्यात एवं कच्चे सूत, ऊन, धातु, रासायनिक खाद, पेट्रोल, कोयले तथा अन्य कच्चे माल, मशीन संबंधी हथियार, वाहन कागज, रबर, खाल एवं चमड़े का आयात हाता है। 1860 ई. तक यह प्राचीन ह्यूगो नगर के समीप एक छोटा मत्स्योत्पादक ग्राम था। इसके बंदरगाह तथा नगर का अधिकांश विकास ब्रिटिश एवं अमरीकी व्यापारियों ने निकटवर्ती ओसाका नगर की औद्योगिक उन्नति के समय किया। नगर का आधिकतर भाग तट के निकट ही बसा हुआ है। 1970 ई. में यहाँ की जनसंख्या 12, 88, 754 थी। यहाँ पर अनेक गिरजाघर, शिंतो तथा बौद्ध देवालय हैं।


टीका टिप्पणी और संदर्भ