किंबरली

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
चित्र:Tranfer-icon.png यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
  • किंबरली दक्षिण अफ्रीका के केप प्रांत में केपटाउन से (रेलमार्ग द्वारा) 467 मील तथा जॉन्सबर्ग से (राजमार्ग द्वारा) 295 मील दूर,समुद्र तट से 4,012 फुट की ऊँ चाई पर स्थित उत्तरी केप क्षेत्र का प्रधान नगर तथा बृहत्तम नदी प्रणाली का केंद्र [१].।
  • इसका महत्व वहाँ के हीरे की खानों के कारण है जिसका विकास सन्‌ 1870 में किया गया था और खुली खदान के रूप में इसकी परिधि एक मील है।
  • इसका विकास विभिन्न खदानी आवासों के मिल जाने के कारण हुआ है, इस कारण नगर किसी नियोजित योजना के अनुसार बसा नहीं है।
  • इस नगर की जलपूर्ति 17 मील दूर स्थित नदी से होती है।
  • रोड्स नामक व्यक्ति ने बियर्स कंपनी के खनकों को आवास प्रदान करने के लिए पास में केनिल्वर्थ नामक उपनगर विकसित किया है।

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. स्थिति 29 द. अ. तथा 24 4. पू. दे