अहल्या

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
चित्र:Tranfer-icon.png यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
लेख सूचना
अहल्या
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 1
पृष्ठ संख्या 318
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पाण्डेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1964 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक श्री बलदेव उपाध्याय


अहल्या एक प्राचीन अनुश्रुति के अनुसार अहल्या ब्रह्मदेव की आद्या स्त्रीसृष्टि थी जिसके सौंदर्य पर मोहित होकर इंद्र ने उसे अपनी सहधर्मिणी बनाने के लिए ब्रह्म से मांगा, परंतु ब्रह्म ने उसे गौतम ऋषि को विवाहार्थ दे दिया। इंद्र ने अपनी प्राचीन कामना के चरितार्थ उसके पात्व्राित का हरण किया। इस घटना के विषय में दो मत हैं। वाल्मीकि रामायण की कुछ प्रतियों के अनुसार अहल्या की सम्मति से इंद्र ने ऐसा किया, परंतु अधिक प्रचलित आख्यान के अनुसार इंद्र ने गौतम का रूप धारण कर अपनी अभिलाषा की सिद्धि की जिसमें गौतम ऋषि को असमय में प्रभात होने की सूचना देने का काम चंद्रमा ने मुर्गा बनकर किया। गौतम ने तीनों को शाप दिया। अहल्या शिला बन गई और जनकपुर जाते समय राम चरणरज के स्पर्श से उसे फिर स्त्री का रूप प्राप्त हुआ और गौतम ने उसे फिर स्वीकार किया। शतानंद अहल्या के ही पुत्र थे।[१] अहल्या की यह कथा वस्तुत: एक उदात्त रूपक है; कुमारिल भट्ट का यह दृढ़ मत है। वेदों में इंद्र के लिए विशेषण प्रयुक्त है-अहल्यायै: जार:। इसी विशेषण के आधार पर यह कथा गढ़ी गई है। इंद्र सूर्य का प्रतीक है तथा अहल्या रात्रि का जिसका वह घर्षण करता है और उसे जीर्ण[२] बना डालता है। शतपथ,[३] जैमिनि ब्रा.[४] तथा षड्विंश[५] में उपलब्ध इस आख्यान का यही तात्पर्य है।


टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. रामायण, बालकांड 48-49
  2. वृद्ध; अंतर्हित
  3. 3|3|4|18
  4. 2|79
  5. 1|1