अहग्गार पठार

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
चित्र:Tranfer-icon.png यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
लेख सूचना
अहग्गार पठार
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 1
पृष्ठ संख्या 317
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पाण्डेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1964 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक श्री नन्हेंलाल


अहग्गार पठार अफ्रीका के सहारा मरुस्थल के मध्य भाग में उत्तर पश्चिम से दक्षिणपूर्व को कर्णवत्‌ फैला हुआ है। यह[१] चट्टानों से बना हुआ है। यहाँ ज्वालामुखीय उत्पत्ति की कई चोटियाँ हैं जिनकी ऊँचाई 8,000 फुट से अधिक नहीं है। ये चोटियाँ समय-समय पर बर्फ से ढक जाती हैं। यहाँ की जलवायु ठंडी है तथा तुषार भी पर्याप्त पड़ता है। यहाँ की मुख्य वनस्पति एक प्रकार का बबूल[२] है। यहाँ के निवासी टारेग जाति के हैं। ये चरागाहों में अपने पशु चराते तथा बंजारों का जीवन व्यतीत करते हैं।


टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. आदिकल्प-पुराकल्प
  2. अकेसिया टारटिला