कृतवर्मा

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
चित्र:Tranfer-icon.png यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
  • कृतवर्मा यदुवंश के अंतर्गत भोजवंशीय हृदिक का पुत्र और वृष्णिवंश के सात सेनानायकों में एक।
  • महाभारत युद्ध में इसने एक अक्षौहिणी सेना के साथ दुर्योधन की सहायता की थी।
  • यह कौरव पक्ष का अतिरथी वीर था। [१]
  • महाभारत के युद्ध में इसने अपने पराक्रम का अनेक बार प्रदर्शन किया; अनेक बार पांडव सेना को युद्धविमुख किया तथा भीमसेन, युधिष्ठिर, धृष्टद्युम्न, उत्तमौजा आदि वीरों को पराजित किया। *द्वैपायन सरोवर पर जाकर इसी ने दुर्योधन को युद्ध के लिए उत्साहित किया था।
  • निशाकाल के सौप्तिक युद्ध में इने अश्वत्थामा का साथ दिया तथा शिविर से भागे हुए योद्धाओं का वध किया [२], और पांडवों के शिविर में आग लगाई।
  • मौसल युद्ध में सात्यकि ने इसका वध किया।
  • महाभारत के अनुसार मृत्यु के पश्चात्‌ स्वर्ग जाने पर इसका प्रवेश मरुद्गणों में हो गया।

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. मा. भा., उद्यो., १३०-१०-११
  2. सौप्तिक पर्व ५-१०६-१०७