उटकमंड

अद्‌भुत भारत की खोज
Bharatkhoj (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित १०:१८, ४ फ़रवरी २०१४ का अवतरण
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
चित्र:Tranfer-icon.png यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

उटकमंड दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य में समुद्र तल से लगभग 7230 फुट की ऊँचाई पर स्थित है। यह कालीकट से 55 मील की दूरी पर स्थित एक स्वास्थ्यवर्धक पर्वतीय नगर तथा तमिलनाडु की ग्रीष्म कालीन राजधानी है।

  • यह नगर चारों ओर से 7000 फुट तक की ऊँची पहाड़ियों से घिरा हुआ है।
  • उटकमंड की कृत्रिम झील देखने योग्य है।
  • दक्षिण भारत का मुख्य क्षय निवारक केंद्र, वनस्पति उद्यान तथा राजकीय सिनकोना केंद्र यहीं पर हैं।
  • यह स्थान आखेट करने, मछली मारने तथा मोटर चलाने की सुविधा के लिए प्रसिद्ध है। आस-पास पर्याप्त मात्रा में चाय, कहवा, सिनकोना तथा यूकलिप्टस के बगीचे हैं।
  • उटकमंड का 'लारेंस मेमोरियल स्कूल' बहुत प्रसिद्ध है। इसकी स्थापना सन 1858 ई. में की गई थी।[१]

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. श्यामसुन्दर शर्मा, हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 2, पृष्ठ संख्या 58