अलेक्सांदर वासिलयेविच कोल्चाक

अद्‌भुत भारत की खोज
Bharatkhoj (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित १०:०४, ३ जून २०१८ का अवतरण (अलेक्सांदर वासिलयेविच कोल्चाक़ का नाम बदलकर अलेक्सांदर वासिलयेविच कोल्चाक कर दिया गया है)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
चित्र:Tranfer-icon.png यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
लेख सूचना
अलेक्सांदर वासिलयेविच कोल्चाक
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 3
पृष्ठ संख्या 178
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पांडेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1976 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक लियो स्तेस्फान शौम्यान

अलेक्सांदर वासिलयेविच कोल्चाक़ (1873-1926 ई.) रूस के एक नौसेनापति जो प्रतिक्रांतिवादी सझेदगार्द का नेता था। इसने नवंबर, 1918 में साइबेरिया तथा दूरवर्ती पूर्वी क्षेत्र में सैनिक अधिनायकत्व की स्थापना की और क्रांति आंदोलन का कठोरता से दमन किया, मजदूरों तथा कृषकों पर अकथनीय अत्याचार कर स्वाधीनता आंदोलन की प्रगति में विध्न उत्पन्न किया था। 1919 ई. की वसंत ऋतु से कोल्चाक की सेना प्राय: वोल्गा नदी तक जब बढ़ चुकी थी तब मई, 1919 और फरवरी, 1920 के बीच जनता की सहायता से लाल सेना ने उसकी सेना को पराजित कर दिया। कोल्चाक गिरफ्तार कर लिया गया और 7 फरवरी को ईर्कुत्स्क नामक नगर में उसे गोली मार दी गई।

टीका टिप्पणी और संदर्भ