अंगुइला
Bharatkhoj (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित ११:१०, २४ अक्टूबर २०११ का अवतरण ('{{लेख सूचना |पुस्तक नाम=हिन्दी विश्वकोश खण्ड 1 |पृष्ठ स...' के साथ नया पन्ना बनाया)
अंगुइला
| |
पुस्तक नाम | हिन्दी विश्वकोश खण्ड 1 |
पृष्ठ संख्या | 13 |
भाषा | हिन्दी देवनागरी |
संपादक | सुधाकर पाण्डेय |
प्रकाशक | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
मुद्रक | नागरी मुद्रण वाराणसी |
संस्करण | सन् 1964 ईसवी |
उपलब्ध | भारतडिस्कवरी पुस्तकालय |
कॉपीराइट सूचना | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
लेख सम्पादक | श्री ललित सिंह चौधरी |
अंगुइला एक द्वीप समूह है, जो ब्रिटिश वेस्ट इंडीज में है; इसकी स्थिति 18° 12' उत्तरी अक्षांश तथा 63° पश्चिम देशांतर है। यह द्वीपसमूह वेस्ट इंडीज के छोटे ऐंटलीज ग्रूप में लीबर्ड द्वीपसमूह के अंतर्गत और ब्रिटेन के अधिकार में है। ये द्वीप मूँगों की चट्टानों से बने हैं। इस समूह का सबसे बड़ा द्वीप अंगुइला है। इसका क्षेत्रफल 35 वर्गमील है। शैष द्वीप बहुत ही छोटे हैं। अंगुइला द्वीप में न समुद्र तट के मैदान हैं और न कोई उल्लेखनीय नदी हैं। कम ढाल तथा चपटे भाग में खेती होती है जिसमें कपास तथा फल पैदा होते हैं। समुद्र के किनारे नारियल के बाग़ हैं। इस द्वीपसमूह का शासन प्रबंध सेंट क्रिस्टोफ़र प्रेसीडेंसी के अंतर्गत होता है।
टीका टिप्पणी और संदर्भ