गोएबेल्स, जोज़ेफ

अद्‌भुत भारत की खोज
Bharatkhoj (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित ०७:००, १४ अगस्त २०११ का अवतरण (Text replace - "२" to "2")
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
  • गोएबेल्स, जोज़ेफ जर्मन राजनीतिज्ञ और हिटलर के सैद्धांतिक सहकारी। जन्म 2९ अक्टूबर, 1८९७ को रीड में हुआ।
  • गोएबेल्स ने कई विश्वविद्यालयों में शिक्षा प्राप्त की। फिलासफी में डाक्टर की डिग्री प्राप्त कर इन्होंने सन्‌ 1९22 में राष्ट्रीय समाजवादी दल के लिये काम करना शुरू किया। सन्‌ 1९2६ ई. में हिटलर ने इनको ग्रेट बर्लिन के दलसंगठन का काम सौंपा। फिर 1९2९ में इनको संपूर्ण दल के प्रचार का कार्य करना पड़ा। सन्‌ 1९३३ ई. में दल के सत्तारूढ़ होने पर गोएबेल्स की नियुक्ति प्रचारमंत्री के पद पर की गई।
  • जिस सूझ और लगन से इन्होंने प्रचार कार्य किया वह शासकीय इतिहास में अनन्य है। इनका सिद्धांत था कि झूठ को भी बार बार कहने से लोगों में उसके सच होने का विश्वास हो जाता है। कहा जाता है, बर्लिन पतन के पहले उन्होंने आत्महत्या कर ली।